{"_id":"68a4cef691380681520ea23a","slug":"children-will-learn-skills-from-learning-by-doing-lab-amethi-news-c-96-1-ame1002-146765-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लर्निंग बाई डूइंग लैब से बच्चे सीखेंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लर्निंग बाई डूइंग लैब से बच्चे सीखेंगे हुनर
Wed, 20 Aug 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा में लर्निंग बाई डूइंग लैब में मौजूद बच्चे। स्त्रोत: शिक्षा
अमेठी सिटी। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा जामों में मंगलवार को लर्निंग बाई डूइंग लैब की स्थापना की गई। इसमें इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एनवायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी व गार्डनिंग और होम एंड हेल्थ जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
लैब का श्ुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जामों शोभनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक अजय कुमार मौर्य ने बच्चों को लर्निंग बाई डूइंग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ लकड़ी और धातु पर प्रयोग, ऊर्जा व पर्यावरण, कृषि, बागवानी, पाक कला, स्वास्थ्य व पोषण जैसे क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बीईओ ने कहा कि सरकार शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रख रही है, बल्कि उसे रोजगारपरक, व्यावहारिक और जीवनोपयोगी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इससे बच्चे न सिर्फ हुनरमंद बनेंगे, बल्कि स्वावलंबन की ओर भी अग्रसर होंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि प्रदेश को स्किल इंडिया मिशन से जोड़कर आत्मनिर्भर राज्य बनाने की पहल की जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम में राजकुमार चौधरी, बजरंग बली, राकेश कुमार और राजेश कुमारी आदि मौजूद रहे।