{"_id":"67e3049ffd384b9d7406a2a2","slug":"children-sweated-due-to-difficult-questions-amethi-news-c-96-1-ame1002-137159-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कठिन सवालों से बच्चों को छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कठिन सवालों से बच्चों को छूटा पसीना
Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के दौरान मंगलवार को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान व दूसरी पाली में अंग्रेजी के प्रश्नों के उत्तर देने में बच्चों का पसीना छूट गया। कठिन सवालों का जवाब देने में बच्चों को परेशानी हुई। उधर, अफसरों ने स्कूलों का निरीक्षण किया।
1570 परिषदीय स्कूलों में पहली पाली में कक्षा तीन की हिन्दी तो अन्य के सामाजिक विषय तो दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक के बच्चों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। कहीं फर्श पर तो कहीं डेस्क बेंच पर झुंड में बैठकर बच्चों ने परीक्षा दी। पहली पाली में सामाजिक विज्ञान में कक्षा के छह के हरित ग्रह किसे कहते हैं तो सात के वायुमंडल के प्रमुख अंतर और कक्षा आठ में दक्षेस में देशों की संख्या सहित कई अन्य सवाल देख बच्चे चकरा गए। बच्चों ने बताया कि पेपर कठिन था।
दूसरी पाली में अंग्रेजी पेपर में आए कन सवालों का हल खोजने में तकरीबन सभी बच्चे परेशान रहे। अफसरों का दावा है कि परीक्षा पूरे जिले में शुचिता पूर्ण चल रही है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य मूल्यांकन करना है। 31 मार्च को कॉपियों को जांचने के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा।