{"_id":"676efb4b02fc69615303deb7","slug":"children-demonstrated-over-lack-of-water-in-school-amethi-news-c-96-1-ame1010-132066-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूल में पानी नहीं पहुंचने पर बच्चों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूल में पानी नहीं पहुंचने पर बच्चों ने किया प्रदर्शन
Sat, 28 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना सरकार की मंशा पर खरी नहीं उतर रही है। जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज इसकी बड़ी वजह है। लीकेज की वजह से एक स्कूल सहित कुछ गांवों की पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया।
अवस्थी का पुरवा गांव के पास पाइप लाइन में लीकेज की वजह से कई गांवों की जलापूर्ति ठप है। अवस्थी का पुरवा, लढ़ाबाग स्थित सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कॉलेज, निहुरी का पुरवा, विश्राम का पुरवा गांव प्रभावित स्थानों में हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार जल जीवन मिशन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को दोपहर सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कॉलेज लढ़ाबाग के छात्रों और कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव तिवारी ने बताया कि विद्यालय में जलापूर्ति नहीं होने से परेशानी हो रही है। बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। इस संबंध में जल निगम के जेई आरके यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही लीकेज को ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।