{"_id":"68278fd0409500bc23008cd0","slug":"child-dies-in-sncu-family-members-create-ruckus-amethi-news-c-96-1-ame1002-140574-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एसएनसीयू में बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एसएनसीयू में बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Sat, 17 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजन को समझाते डॉक्टर। सोशल मीडिया
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती एक नवजात की शुक्रवार को मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
अमेठी के बरियापुर गांव निवासी अजय तिवारी की पत्नी महिमा तिवारी ने हाल ही में एक अन्य अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार को दिखाने लाए। जांच के बाद डॉक्टर ने नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई।
इसकी खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे अन्य चिकित्सकों ने परिजनों को समझा कर शांत कराया। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे और बिना तहरीर दिए शव लेकर चले गए। हंगामे की सूचना पर तत्काल पुलिस भेजी गई थी।
विज्ञापन
उपचार में नहीं हुई कोई लापरवाही
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि नवजात की तबीयत गंभीर थी, इसलिए उसे ओपीडी से सीधे एसएनसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था। उपचार के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।