फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chief Minister's Panchayat Promotion Award will be given to five village heads

Amethi News: पांच ग्राम प्रधानों को मिलेगा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

Thu, 01 Jun 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Panchayat Promotion Award will be given to five village heads
गौरीगंज(अमेठी)। ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के के लिए पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। आगामी दो जून को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में चयनित ग्राम प्रधान प्रतिभाग करेंगे।मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिले की 682 ग्राम पंचायतों में से 337 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। प्रतियोगिता में स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वच्छता, पर्यावरण, सामाजिक गतिविधियां, पंचायत भवन, उज्ज्वला योजना आदि से संबंधित एक सौ नंबरों वाले 50 प्रश्नों की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें अमेठी जिले की जगदीशपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत कपूरीपुर के प्रधान उमापति तिवारी, भादर ब्लाक की ग्राम पंचायत सोनारी के प्रधान आशीष सिंह, बहादुरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत प्रधान रामलखन, इसी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत जमालपुर रामपुर के प्रधान देशराज भारती व सिंहपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत रस्तामऊ की ग्राम प्रधान श्रीमती महजबी को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इन्हे आगामी दो जून को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हाल लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि चयनित ग्राम प्रधानों को समय से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम समारोह में शामिल होने का आदेश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed