फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   checking on three layer before entry in counting place

तीन चेक पोस्ट पर तलाशी के बाद मिलेगा प्रवेश

Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
checking on three layer before entry in counting place
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के दो पीजी कॉलेज में मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया है। मतगणना हॉल तक तीन पुलिस चेक पोस्ट बनाए गए हैं। तीनों पोस्ट पर सघन तलाशी के बाद ही प्रत्याशी व उनके एजेंट मतगणना हाल तक पहुंच सकेंगे। मतगणना परिसर में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री के साथ कोई प्रवेश नहीं करेगा। गणना के दौरान विवाद की स्थिति नहीं बने इसके लिए तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला पीजी कॉलेज में होने वाली मतगणना की समस्त तैयारियां पूरी हो गई है। मतगणना कराने के लिए निर्धारित कक्ष से परिसर के दो सौ मीटर बाहर तक तीन चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। मतगणना कक्ष तक जाने वाले समस्त प्रत्याशी व उनके एजेंटों की इन पोस्टों पर सघन तलाशी ली जाएगी। भीतर जाने वाला कोई भी व्यक्ति सिर्फ पेन और डायरी ही अंदर ले जा सकेगा।
विज्ञापन

विद्यालय गेट से पहले रायबरेली और जामो तिराहे पर बैरियर बनाया जाएगा। पहले बैरियर पर पुलिस अधिकारी के साथ पर्याप्त मात्रा में नागरिक पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। यहां से उन्हीं को भीतर जाने दिया जाएगा जिनके पास निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पास होगा। विद्यालय गेट पर बने दूसरे चेक पोस्ट पर आर्म्स पुलिस व महिला पुलिस कर्मी तैनात होंगे। यहां भीतर जाने वालों की सघन तलाशी ली जाएगी। यहां से किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना कक्ष के गेट पर तीसरा चेक पोस्ट होगा। तीसरे चेक पोस्ट पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। मतगणना शुरू होने के बाद रायबरेली, जामो और अमेठी मार्ग को दो सौ मीटर के दायरे को पूरी तरह से खाली करा दिया जाएगा। शहर में जगह-जगह भीड़ नहीं जमा हो इसके लिए कई पुलिस मोबाइल टीम मतगणना समाप्ति तक भ्रमणशील रहेंगी। मतगणना कक्ष में सीआरपीएफ की तैनाती की है।
इसके अलावा सभी विधानसभा के गणना कक्ष के बाहर एक एसओ/एसएचओ, एक उपनिरीक्षक दो मुख्य आरक्षी के साथ ही पांच सिपाहियों (दो महिला सिपाही भी) की तैनाती की गई है। मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए दो कंपनी सीआरपीएफ, दो प्लाटून पीएसी, पांच सीओ, 21 एसओ/निरीक्षक, 54 उपनिरीक्षक, 348 मुख्य आरक्षी/आरक्षी तथा 33 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मतगणना परिसर के भीतर बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। भीतर जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी के बाद उसे मेडल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। इसके लिए कुल 10 मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। इसमें गणना एजेंट व कर्मचारियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है जिससे भीड़ न हो सके। गणना ड्यूटी के अलावा पर्याप्त संख्या में रिजर्व पुलिस बल रखे गए हैं।
सीओ चुनाव सेल गुरुमीत सिंह के अनुसार मतगणना स्थल बनाए गए दोनों कॉलेज के परिसर में दो निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक तथा 24 सिपाही रिजर्व के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कॉलेज के बाहर स्थित पेट्रोल पंप व लोदी बाबा मंदिर के पास दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, 26 सिपाही तथा दो प्लाटून सीआरपीएफ मौजूद रहेगी। इसके साथ ही एसपी कार्यालय परिसर में दो निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, 13 सिपाही व छह महिला सिपाही रिजर्व में मौजूद रहेंगी।
यहां होगी पार्किंग व्यवस्था
मतगणना कर्मियों तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के वाहन रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में बने पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे। प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के वाहन जो मुंशीगंज, अमेठी तथा जामो की ओर से आएंगे उनको (रणंजय इंटर कॉलेज मैदान) पार्किंग द्वितीय, एवं (कॉलेज के बगल के खाली मैदान) पार्किंग तृतीय में पार्क कराया जाएगा।
जायस की ओर से आने वाले प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों के वाहन लोदी बाबा पुलिया से पहले दाहिने खाली मैदान में पार्क कराए जाएंगे। मतगणना कर्मियों तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारियों के वाहन रणंजय इंटर कॉलेज मैदान के पार्किंग नंबर एक व दो में पार्क कराए जाएंगे। इसी तरह जामो की ओर से आने वाले प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों के वाहन रणंजय इंटर कॉलेज मैदान के पार्किंग नंबर तीन में पार्क कराए जाएंगे।

अमेठी तथा मुंशीगंज की ओर से आने वाले प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों के वाहन गौरीगंज रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed