फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   checking of GIC building

संयुक्त टीम ने परखी जीआईसी निर्माण की हकीकत

Tue, 24 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
checking of GIC building
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर के मऊ अतवारा गांव में निर्मित जीआईसी भवन का मंगलवार को संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। गठित टीम ने तकनीकी जांच के साथ प्रयुक्त सामग्री की जांच करते हुए प्रयुक्त सामग्री का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 में जगदीशपुर के मऊ अतवारा में राजकीय इंटर कॉलेज को स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने भूमि चिन्हित की तो अनुमानित लागत के आधार पर 2.77 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए मार्च 2021 तक निर्माण पूरा करने की डेडलाइन तय की थी।
विज्ञापन

स्वीकृति के बाद 57.01 लाख रुपये की पहली, 63.99 लाख रुपये की दूसरी तथा 21 नवंबर को 24.16 लाख रुपये की अंतिम किस्त जारी हुई। धनावंटन होने के बाद निर्माण की प्रगति धीमी होने की बात प्रकाश में आने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण करने के साथ ही तकनीकी जांच के लिए एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राकेश चौधरी, एक्सईएन आरईडी पवन कुमार सिंह, डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा व वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी की टीम गठित कर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर मंगलवार को गठित टीम ने जीआईसी मऊ अतवारा का स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के साथ धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था से जानकारी हासिल की। टीम ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इनकार करते हुए बताया कि विस्तृत जांच रिपोर्ट सीडीओ को दी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed