{"_id":"6ae397eac6296ffd390bd798","slug":"discrepancies-found-in-stock-records-at-five-ration-shops-amethi-news-c-96-1-ame1002-179267-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोटे की पांच दुकानों पर स्टॉक के हिसाब में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोटे की पांच दुकानों पर स्टॉक के हिसाब में मिली गड़बड़ी
Fri, 30 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोटे की दुकान का निरीक्षण करते एडीएम। स्रोत : स्थानीय
अमेठी सिटी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दुकानों पर गेहूं और चावल के स्टॉक का हिसाब नहीं मिला। एसडीएम अभिनीत कुमार के नेतृत्व में बुधवार शाम तहसील क्षेत्र की पांच उचित दर दुकानों और अन्नपूर्णा भवनों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और ई-पॉश मशीन की रिपोर्ट का मिलान करने पर कई दुकानों पर गड़बड़ी मिली। संबंधित कोटेदारों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
टिकरी गांव में उचित दर विक्रेता सोनू अग्रहरि की दुकान की जांच में गेहूं और चावल के स्टॉक में अंतर मिला। यहां 927 पात्र गृहस्थी और 255 अंत्योदय कार्डधारक दर्ज हैं। सुल्तानपुर में संगीता की दुकान पर भी राशन के स्टॉक में अंतर पाया गया। यहां 302 पात्र गृहस्थी और 188 अंत्योदय कार्डधारक जुड़े हैं। इस दुकान से तीन विद्यालयों के मध्याह्न भोजन के लिए भी राशन वितरित किया जाता है। यहां गड़बड़ी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कराने के निर्देश दिए गए।
बांहापुर के अन्नपूर्णा भवन में अजय मोहन की दुकान पर 234 पात्र गृहस्थी और 58 अंत्योदय कार्डधारक हैं। अमेठी नगर पंचायत में इतियाज खान की दुकान पर 380 पात्र गृहस्थी और 42 अंत्योदय कार्डधारक दर्ज हैं। महमदपुर के अन्नपूर्णा भवन में तेज बहादुर यादव की दुकान पर 530 पात्र गृहस्थी और 114 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इन दुकानों पर भी स्टॉक और ई-पॉश मशीन की रिपोर्ट में अंतर मिला। पूर्ति निरीक्षक को संबंधित कोटेदारों से स्पष्टीकरण लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।