फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CHC building built 15 years ago, waiting for handover

Amethi News: 15 साल पूर्व बना सीएचसी भवन, हैंडओवर का इंतजार

Mon, 10 Nov 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
CHC building built 15 years ago, waiting for handover
अमेठी सिटी। नौगिरवा स्थित सीएचसी भवन जर्जर होने के बाद करीब 15 साल पहले भेटुआ के लौकापुर में तीन करोड़ की लागत से नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण हुआ। भवन तब से हैंडओवर का इंतजार कर रहा है। ग्रामीण स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



ब्लॉक भेंटुआ के नौगिरवा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन पांच दशक पूर्व बना था। तत्कालीन बसपा सरकार में जर्जर भवन के स्थान पर इसी ब्लॉक के गांव लौकापुर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 30 बेड के नए सीएचसी भवन के निर्माण की कवायद शुरू हुई। भवन बनकर तैयार होने के बाद वर्ष 2012 में आई विभाग की टीम ने जांच भी की। इस समय अस्पताल परिसर में चारदीवारी, तीन आवासीय भवन (जिसमें दो अपूर्ण) हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्य भवन की कुछ खिड़कियां व गेट का कांच टूट गया है। मेनगेट का एक शटर गिरा हुआ है। टायल भी टूटी हुई है। परिसर कटीली झाड़ियों से पटा पड़ा है। परिसर में ट्रांसफार्मर लगा है, तार भी खींचा गया है, लेकिन कनेक्शन नहीं है। विभागीय लापरवाही के कारण भवन हैंडओवर का इंतजार कर रहा है। हालांकि डीएम के निरीक्षण के बाद नए भवन में सीएचसी के संचालन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव निवासी मनोज कुमार यादव ने कहा कि वर्ष 2012 में भवन बनकर तैयार हो गया। आज तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका। लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।अवनीश शर्मा ने कहा कि जबसे यह अस्पताल बना न तो कोई चिकित्सक आया और न ही इसे कोई देखने नहीं आता है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल चालू नहीं हुआ। इसकी बहुत शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि दिशा की बैठक में नए भवन में अस्पताल के संचालन की मांग उठी थी। डीएम ने निरीक्षण किया है। कहा कि अस्पताल भवन मरम्मत के लिए लिखापढ़ी की जा रही है। जल्द ही संचालन कराए जाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed