{"_id":"646666d09ed92e4fe10224f6","slug":"chaupal-will-be-installed-in-26-gram-panchayats-of-the-district-today-amethi-news-c-13-1-242765-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज लगेगी जिले की 26 ग्राम पंचायतों में चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज लगेगी जिले की 26 ग्राम पंचायतों में चौपाल
Thu, 18 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। शासन के निर्देश पर गांव स्तर पर अफसरों की मौजूदगी में समस्याओं को निपटाने के लिए ग्राम चौपाल के आयोजन को लेकर रोस्टर जारी किया गया है। गांव की समस्या गांव में समाधान करने की तर्ज पर आयोजित चौपाल में नामित अफसर मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे। शुक्रवार को जिले की 13 ब्लॉकों की 26 ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन होगा।
शासन के निर्देश पर (गांव की समस्या गांव में समाधान) को लेकर प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। चौपाल सुबह 11 बजे से शुरु होकर शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी तक संचालित होगी। चौपाल के लिए निर्धारित तिथि के पांच दिन पूर्व उक्त ग्राम पंचायत में जनसहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चौपाल में सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, डीडीसी, बीडीसी, पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान व सदस्य को भी आमंत्रित किए जाएगा।
चौपाल में मनरेगा मजदूरी भुगतान, महिला मेट, समूह की गतिविधियां, नए समूह का गठन, बीसी व विद्युत सखी, ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्य, विद्युत पोल, लाइट, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, नाली संडक, खंडजा, गौ-आश्रय स्थल, स्कूल भवन, एमडीएम, पेंशन, आवास समेत योजनाओं के सत्यापन से चौपाल की शुरुआत होगी। ग्राम चौपाल को लेकर जिला विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से चौपाल का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले के अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोहरता व कोहरा, गौरीगंज की ग्राम पंचायत बेनीपुर बलदेव व बासूपुर, भेटुआ के धरईमाफी व अमेयमाफी, भादर के बालीपुर डुहिया व संसारीपुर, संग्रामपुर के धौरहरा व गूजीपुर, सिंहपुर के टिकरी व पेडरिया, मुसाफिरखाना के चंदीपुर व मानामदनपुर, शाहगढ़ के दुलापुर खुर्द व कौहार, जगदीशपुर के अलीपुर व बढ़ौली, तिलोई के पश्चिम तिलोई व रजनपुर, बाजार शुकुल के बूबूपुर व जलाली बलापुर, जामो के भेवई व गोगमऊ तथा बहादुरपुर के पूरे वादेराय व मुबारकपुर मुखेतिया में ग्राम चौपाल लगेगी।