{"_id":"64972f498e86ac8996020cf4","slug":"charges-redistributed-after-bribery-amethi-news-c-96-1-slko1003-950-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घूसकांड के बाद नए सिरे से बांटा प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घूसकांड के बाद नए सिरे से बांटा प्रभार
Sat, 24 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। पैमाइश के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कानूनगो दुर्गा प्रसाद मिश्र की गिरफ्तारी के बाद अब नए सिरे से प्रभार का बंटवारा किया गया है। इसको लेकर शनिवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
तहसील की सर्किल संग्रामपुर और भादर में तैनात रहे राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र को 20 जून को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। केस दर्ज होने के चलते राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई हुई। इसके बाद एसडीएम प्रीति तिवारी की ओर से रिक्त संग्रामपुर व भादर सर्किल क्षेत्र का तैनात राजस्व निरीक्षकों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एसडीएम के निर्देश पर पीपरपुर/कल्यानपुर सर्किल में तैनात राजस्व निरीक्षक लाल मणि को संग्रामपुर सर्किल का अतिरिक्त प्रभार व महाराजपुर और अमेठी सर्किल में तैनात राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह को भादर सर्किल क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।