{"_id":"69fa3b690c6141f5e80f9a84","slug":"changing-weather-is-spoiling-the-health-of-children-amethi-news-c-96-1-ame1008-165046-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत
Wed, 06 May 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में बच्चे का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। बदलते मौसम का असर अब छोटे बच्चों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में बीमार बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और दस्त से परेशान बच्चे बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी में लंबी कतार लग रही है।
जिला अस्पताल में मंगलवार को कुल 784 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें 495 मरीज वायरल बुखार और खांसी से पीड़ित पाए गए। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहुंचीं ताला की अनीता ने बताया कि उनके बेटे आयुष को तीन दिन से बुखार है और उल्टी भी हो रही है। वहीं दरपीपुर की प्रभावती ने बताया कि उनके सात वर्षीय बेटे अरुण को बुखार के साथ खांसी की समस्या है।
पूरे बदनपुर के रामलाल अपने पांच वर्षीय बेटे सोनू को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चे को दो दिन से दस्त होने के साथ बुखार है। इसके अलावा संग्रामपुर की सीमा अपनी चार वर्षीय बेटी पायल को लेकर आईं, जिसे लगातार खांसी और हल्का बुखार बना हुआ है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि रोजाना करीब 150 बच्चों की ओपीडी हो रही है, जिनमें अधिकतर वायरल संक्रमण, बुखार, खांसी और दस्त के मरीज शामिल हैं। बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।