फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Changing weather increased the problem, fever and cough patients increased.

Amethi News: बदलते मौसम ने बढ़ाई परेशानी, बुखार-खांसी के मरीज बढ़े

Thu, 14 Nov 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Changing weather increased the problem, fever and cough patients increased.
जिला अस्पताल ​स्थित ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
अमेठी सिटी। बदलता मौसम लोगों को बीमार बना रहा है। लोग सर्दी, खांसी, बुखार व एलर्जी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 के करीब बुखार संक्रमित लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वैसे तो प्रतिदिन 1,200 से 1,300 मरीज आते हैं। इन दिनों मौसम में बदलाव से सर्दी, खांसी, बुखार व एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इसके साथ ही लोग हड्डी में दर्द, आंखों में जलन सहित अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय व डॉ. अमित यादव ने बताया कि बदलते मौसम से लोग एलर्जी, सर्दी-खांसी, बुखार समेत अन्य वायरल बुखार के चपेट में ज्यादा आ रहे है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। इस मौसम में अधिक ठंडा पानी न पिएं साथ ही खानपान का विशेष ख्याल रखे। खाने में हरी सब्जियों का भरपूर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


ये हैं मौसमी बीमारियां
- भरी नाक, गले में खराश, छींक आना, आंखों में पानी
- नाक से गले में बलगम का जाना
- तेज बुखार या मांसपेशियों में दर्द

मौसम बदलाव में बढ़ती हैं बीमारियां
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सावधानी न बरतने के कारण बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर मरीजों का उपचार करते हुए जरूरी होने पर उनकी जांच भी करवा रहे है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को दवा के साथ परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed