फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Changed route incomplete, old bridge started breaking

Amethi News: परिवर्तित मार्ग अधूरा, तोड़ने लगे पुराना पुल

Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Changed route incomplete, old bridge started breaking
संग्रामपुर (अमेठी)। संकरे पुल को तोड़ने का काम तो शुरू कर दिया गया, लेकिन परिवर्तित मार्ग को मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया। इससे राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। अधूरे परिवर्तित मार्ग से गुजरने वाले छोटे व बड़े वाहन फंस रहे हैं। इससे जाम की समस्या बनी हुई है। कार्यदायी संस्था की मनमानी को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन



अमेठी-किठावर मार्ग पर विशेषरगंज के पास बना पुल काफी पुराना व संकरा होने के कारण दो वाहनों का एक साथ आवागमन नहीं हो पा रहा था। लोगों की मांग पर शासन ने नया पुल मंजूर किया तो इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था की ओर से पुल के परिवर्तित मार्ग का निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराया गया। इतना ही नहीं परिवर्तित मार्ग के बने बगैर ही आवागमन बंद कर पुराने पुल को तोड़ना शुरू कर दिया गया। इसके चलते शुक्रवार को मार्ग पर छोटे से लेकर बड़े वाहन फंसे दिखे।
विज्ञापन



दोपहिया के साथ ही चार पहिया और बड़े वाहन परिवर्तित मार्ग से निकलने की जद्दोजहद करते दिखे। कार्यदायी संस्था के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों में नाराजगी है। स्थानीय निवासी सोनू सिंह, कमलेश, रामनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि परिवर्तित मार्ग निर्माण में कार्यदायी संस्था ने लापरवाही बरती है। इसे बनाए बगैर पुल तोड़ने का कार्य शुरू कर देने से समस्या बढ़ गई है। कहा कि परिवर्तित मार्ग के लिए नदी में जो पुलिया डाली गई है, उसकी ऊंचाई बहुत कम है। ऐसा होने से वाहनों पर चढ़ाई का लोड पड़ रहा है। मानक के अनुरूप गिट्टी और मिट्टी का कार्य इसमें नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहगीर विवेक सिंह, बृजेश मिश्रा ने बताया कि दो पहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, चार पहिया वाहन चालक किसी तरह जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। परिवर्तित मार्ग की चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण एक ट्राला वाहन परिवर्तित मार्ग के बीच रास्ते में खड़ा दिखा। जिससे आने-जाने वाले वाहनों को निकलने में मुश्किल हो रही थी। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि परिवर्तित मार्ग को सही कराने का कार्य प्रगति पर है। एक या दो दिन के अंदर परिवर्तित मार्ग को मानक के अनुसार सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed