{"_id":"6689d38e627dff52e50d1e86","slug":"change-in-the-scope-of-work-of-18-accountants-amethi-news-c-96-1-ame1002-121642-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 18 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 18 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
Sun, 07 Jul 2024 05:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजस्व कार्यो को बेहतर बनाने के लिए शनिवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह ने 18 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। उन्होंने गौरीगंज राजापुर कौहार में तैनात रहे लेखपाल मनीष कुमार सरोज को लीला टिकरा और कटरा लालगंज का प्रभार दिया है। रोहसी खुर्द में तैनात त्रिभुवन जायसवाल को शहबाजपुर और पचेहरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आनापुर में तैनात कुलदीप यादव को नेवादा किशुनगढ़ व कटरा लालगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवागत अमृतलाल को मयास में तैनात किया गया है। उन्हे अतरौली व बलभद्रपुर का अतिरिक्त क्षेत्र दिया गया है। मझवारा के इकरार अहमद को पहाड़गंज में तैनात करते हुए अत्तानगर का अतिरिक्त क्षेत्र दिया गया है।
पहाड़गंज के रामपाल को सरमें में तैनात करते हुए रेसी कटारी का अतिरिक्त क्षेत्र दिया गया। सूरतगढ़ में तैनात चंद्रेंद मिश्र को भवन शाहपुर में तैनात करते हुए रोहसी बुजुर्ग का अतिरिक्त क्षेत्र दिया गया है। किशुनदासपुर में तैनात अरुण तिवारी को हरदो में तैनात करते हुए बरौलिया और वर्रा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। गोविंद तिवारी को जामो में तैनात करते हुए घाटमपुर का अतिरिक्त चार्ज, बासूपुर में तैनात संत बहादुर सिंह को मझवारा में तैनात करते हुए भटगवां और जूठीपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सोरांव के संतोष कुमार सरोज को तरसडा, हरदोईया और किशुनदासपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पूरे इबादुल्ला के बाल कृष्ण तिवारी को गुलालपुर और बासूपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। भूलेख कार्यालय में संबद्ध अंजनी वर्मा को बस्तीदेई में तैनात करते हुए भूलेख कार्यालय में संबद्ध किया गया है। सोंगरा के रंजीत यादव को पूरे चितई और ऐंधी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
कटरा लालगंज के अनूप गुप्ता को जनापुर में तैनात करते हुए दखिनवारा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। भवनशाहपुर के सिराज अहमद को सूरतगढ़ में तैनात करते हुए चिटहुला का चार्ज दिया गया है। अचलपुर के राम निवास दिवाकर को मवई का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इसके अतिरिक्त पवन प्रजापति को कौहार के साथ भू-लेख कार्यालय से संबद्ध किया है। एसडीएम ने सभी को तत्काल नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।