फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chand Kumar was murdered by his friend for Rs. 1000

Amethi News: एक हजार के लिए दोस्त ने ही की थी चंद कुमार की हत्या

Tue, 22 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chand Kumar was murdered by his friend for Rs. 1000
अमेठी सिटी। गौरीगंज के दूंदीपुर बलीखुर्दवा गांव निवासी चंद कुमार उर्फ बब्बन कोरी (40) की निर्मम हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया। अमिया गांव निवासी दोस्त विशाल कनौजिया उर्फ छोटे ही कातिल निकला। पुलिस ने सोमवार सुबह मनीपुर तिराहा से उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसकी निशानदेही पर तालाब से चंद कुमार का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह चंद कुमार का शव जगदीशपुर-प्रतापगढ़ हाईवे स्थित एक वाशिंग सेंटर के पास गड्ढे में मिला था। भाई दद्दन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान चंद कुमार के साथ दिखाई दे रहे विशाल पर शक हुआ। पहचान के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में विशाल ने बताया कि रविवार को दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इस बीच चंद कुमार ने उधार दिए एक हजार रुपये वापस मांगे तो झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर नुकीली ईंट से उसके गले पर वार कर दिया। खून से लथपथ चंद कुमार जमीन पर गिर तड़पता रहा। विशाल वहीं खड़ा रहा और उसकी मौत होने तक देखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर मिल जाती मदद, तो बच सकती थी जान

विशाल की बर्बरता के बावजूद अगर वक्त रहते चंद कुमार को मदद मिल जाती, तो उसकी जान बच सकती थी। अफसोस कि हमेशा साथ निभाने वाला दोस्त ही उसकी मौत की वजह बन गया और परिवार को हमेशा के लिए दर्द दे गया।



आरोपी ने कबूला जुर्म, भेजा गया जेल
इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि विशाल कनौजिया को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने एक हजार रुपये की उधारी को लेकर हत्या की बात स्वीकारी। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article