फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Central Bar Association elections will be held on 16th

Amethi News: 16 को होगा सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव

Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Central Bar Association elections will be held on 16th
अमेठी सिटी। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू हो गई। बुधवार से सदस्यता अभियान शुरू होगा। 16 दिसंबर को मतदान व मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर नई कार्यकारिणी गठित होगी।
विज्ञापन



एल्डर्स कमेटी की ओर से मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जगनारायण तिवारी ने बताया बुधवार से पांच दिसंबर तक निर्धारित शुल्क जमा कर अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्य बन सकेंगे। इसके बाद छह दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन, सात दिसंबर को आपत्ति प्राप्त कर आठ दिसंबर को प्राप्त आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन



नौ दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 11 व 12 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री और 13 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे। 14 दिसंबर को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया होगी। 16 दिसंबर को मतदान व मतगणना की कार्रवाई पूरी की जाएगी। 20 दिसंबर को निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया कमेटी के सदस्य पवन कुमार सिंह, अमर बहादुर सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव व राकेश चंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में पारदर्शी ढंग से संपन्न होगी। सदस्यता के अधिवक्ताओं को सूर्य प्रकाश तिवारी व राजेंद्र गौतम के पास निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed