{"_id":"5efcabfd8ebc3e430f3f7eb1","slug":"cement-businessman-shot-dead-in-revenge-amethi-news-lko5286439174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में व्यवसाई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में व्यवसाई की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। भूमि विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में मंगलवार देर रात खेत से वापस आ रहे सीमेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी ने रात में ही पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए एसओ व सीओ को आरोपियों की गिरफ्तारी का दिशा निर्देश दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर एक नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के गांव बल्दू पांडेय मजरे ऊचगांव निवासी राधेश्याम यादव (45) सीमेंट के थोक व्यवसायी थे। राधेश्याम मंगलवार देर शाम धान के खेत से घर लौट रहे थे कि रास्ते में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन पर फायर झोक दिया।
गोली उनके दाहिनी कनपटी पर लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद सीवान से लौट रहे गांव के अन्य व्यक्ति की नजर उन पर पड़ी तो उसने परिवारीजनों व अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन पुलिस को सूचना देते हुए व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसओ संतोष सिंह प्रकरण की जानकारी एसपी व सीओ को देते हुए मौके पर पहुंच गए। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग भी रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए गिरफ्तारी के संबंध में सीओ संतोष सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पुलिस ने मृतक के भाई द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर राम सजीवन के पुत्र राकेश यादव व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना स्तर पर गठित चार टीमें आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही हैं तो कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
मृतक के भाई के अनुसार उनकी पड़ोसी राम सजीवन यादव से एक भूमि को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। शांति व्यवस्था को देखते हुए गांव में जगदीशपुर, कमरौली समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
राधेश्याम के मौत की सूचना मिलते ही जहां गांव में मातम छा गया वहीं परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक का 25 वर्षीय पुत्र दीपक विवाहित है तो 16 वर्षीय पुत्री प्रिंसी अभी अविवाहित है। तीन भाईयों में एक की पिछले दिनों तालाब में डूबने से मौत हो चुकी है तो बड़े भाई द्वारिका व मृतक का परिवार एक साथ ही रहता था। बुधवार को मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।