फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cause of death of elderly man who fell into well remains unknown.

Amethi News: नहीं पता चली कुएं में गिरे बुजुर्ग की मौत की वजह

Sat, 04 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cause of death of elderly man who fell into well remains unknown.
अमेठी। हथकिला टोला गांव निवासी ननकऊ (70) की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चार और पैर में एक चोट का निशान मिलने के साथ अधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



घटना के दूसरे दिन भी गांव और आसपास के क्षेत्रों में मौत की परिस्थितियों को लेकर चर्चा होती रही। बृहस्पतिवार को गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के पास कुएं में ननकऊ का शव मिला था। शुरुआती दौर में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन बाद में बताया कि बुजुर्ग मनोरोग की दवा ले रहे थे और उनके कुएं में गिरने की आशंका है। वहीं ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रहीं।
विज्ञापन



विशेष रूप से हाथ और पैर बंधे होने की चर्चा को लेकर लोग सवाल उठाते रहे। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव से मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार ननकऊ पिछले करीब चार माह से दवा ले रहे थे। घटना के समय किसी ने कोई तहरीर नहीं दी और न ही कोई आरोप लगाया था। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed