{"_id":"6674b62b1d31f43048028f97","slug":"caught-stealing-electricity-from-transformer-in-raid-action-taken-amethi-news-c-96-1-ame1002-120708-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छापे में ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी करते पकड़ा, हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छापे में ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी करते पकड़ा, हुई कार्रवाई
Fri, 21 Jun 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी के मौसम में बिजली की डिमांड बढ़ने के बीच चोरी भी बढ़ गई है। छापे के दौरान बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की टीम ने बिना स्वीकृत मानकों के विपरीत गलत तरीके से लाइन खींच कर चोरी के ट्रांसफार्मर से बिजली उपभोग करने का मामला पकड़ में आया। इसके बाद लाइन व ट्रांसफार्मर उतरवा कर उपभोक्ता के खिलाफ पावर काॅरर्पोरेशन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जामो के दलीलपुर में बुधवार रात एक्सईएन विद्युत वितरण खंड गौरीगंज महावीर प्रसाद ने टीम ने साथ छापा मारा। इस दौरान निजी नलकूप के लिए हो रही बिजली आपूर्ति में प्रयुक्त लाइन व ट्रांसफार्मर विभाग के अभिलेखों में दर्ज नहीं मिला। मानकों के विपरीत गलत तरीके से लाइन खींच कर चोरी के ट्रांसफार्मर से बिजली का उपभोग करने की पुष्टि के बाद टीम ने विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर उतार उपभोक्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है।
एक्सईएन ने बताया कि उपभोक्ता की ओर से कनेक्शन के लिए तैयार स्टीमेट नियमों का न तो पालन किया और न ही निर्धारित शुल्क जमा किया। सिर्फ केबिल शुल्क जमा कर मानक विहीन लाइन तैयार कर बिजली का उपभोग कर रहा था। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संतोष पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी मां दुर्गा देवी के नाम से बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के पास आवेदन किया था। विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद पावर कार्पोरेशन कर्मियों की ओर से लाइन तैयार कर कनेक्शन दिया गया है। विभाग के कर्मियों की ओर से अतिरिक्त धन की डिमांड की गई। डिमांड पूरी नहीं होने पर फर्जी तरीके से परेशान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार है।