Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cataract patients increase, five to ten operations are being done daily

Amethi News: मोतियाबिंद के बढ़े मरीज, रोज हो रहे पांच से 10 ऑपरेशन

Fri, 21 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cataract patients increase, five to ten operations are being done daily
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीज की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में प्रतिदिन 120 से 150 मरीज आते हैं। इनमें से 15 से 20 में मोतियाबिंद बीमारी के लक्षण मिलने पर उनकी जांच कराई जाती है। जांच कराने पर संबंधित को अन्य बीमारी न होने पर ऑपरेशन कराने की सलाह दी जाती है। ऐसे में हर दिन पांच से 10 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन अस्पताल में निशुल्क किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन डॉ. कुमुद सिंह ने बताया कि अधिक दवा का सेवन करने, लंबे समय तक धूप में रहने, आंख में चोट लगने या पिछली आंख की सर्जरी होने आदि से मोतियाबिंद की बीमारी हो जाती है। ऐसे में बिना चिकित्सक परामर्श के दवा का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। आंखों में कोई भी बीमारी हो उसके लिए परामर्श लेने के बाद ही ड्रॉप डालें। लंबे समय तक धूप में रहते हैं तो चश्मे का प्रयोग करें। इसके अलावा मोबाइल, टीवी व अधिक रोशनी वाली वस्तु न देंखे, धूल-धुंए से भी बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed