फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case will be registered on overrating or black marketing of fertilizers

Amethi News: ओवररेटिंग या उर्वरक की कालाबाजारी पर दर्ज होगा केस

Fri, 28 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered on overrating or black marketing of fertilizers
गौरीगंज(अमेठी)। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित रेट पर समय से उर्वरक मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक दुकानों की जांच करते हुए स्टॉक व प्वांइट आफ सेल मशीन का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित रेट पर किसानों को खाद देने के निर्देश दिए। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने गौरीगंज कस्बे में संचालित मधुसूदन खाद भंडार, तिवारी खाद भंडार, सिंह फर्टिलाइजर एवं इफ्को किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। सभी विक्रेताओं को स्टाक व बिक्री रजिस्टर अपडेट रखने, प्वाइंट आफ सेल मशीन से आधार कार्ड और खतौनी में अंकित भूमि के अनुसार ही खाद की बिक्री करने का निर्देश दिए। कहा कि किसानों को कैश मेमो अवश्य दिए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से कहा कि यदि खाद से संबंधित कोई शिकायत है तो कंट्रोल रूम नंबर 7839882412 पर सुबह दस से पांच बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी विक्रेता अगर उर्वरक की बिक्री के दौरान गड़बड़ी करते हुए मिला तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed