{"_id":"603bcc7a8ebc3ee91116d3fd","slug":"case-will-be-filed-on-setting-fire-near-forest-area-amethi-news-lko5672394141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन परिक्षेत्र में आग लगाने पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन परिक्षेत्र में आग लगाने पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पर्यावरण संतुलन बनाने रखने के लिए वन विभाग जंगलों में आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिश में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए विभाग न सिर्फ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा बल्कि वन रक्षकों से वनों की नियमित निगरानी कराएगा। विभाग ने लोगों से वनों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की है।
गर्मी के मौसम में वनों में आग लगने/लगाने की घटनाओं से वन और पशु के साथ नष्ट हो रही उर्वरा शक्ति को संरक्षित करने के लिए वन विभाग ने नई कवायद शुरू की है। पर्यावरण संतुलन कायम रखने के लिए वन विभाग वनों में आग की घटनाओं को रोकने की कोशिश में जुटा है।
कवायद सफल हो इसके लिए वन विभाग गांव में आम नागरिकों को वन में आग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।
इतना ही नहीं वनों की सुरक्षा के लिए वन रक्षक को वन क्षेत्र की नियमित निगरानी करने के साथ ही आग पर काबू पाने के संसाधनों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग ने लोगों से वर्षा काल प्रारंभ होने तक आग की घटनाओं में संभावित बढ़ोत्तरी को रोकने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
जारी हुई एडवायजरी
डीएफओ बीके पांडेय ने वनों को सुरक्षित करने के लिए एडवायजरी जारी कर लोगों से वन क्षेत्र के पास धूम्रपान नहीं करने को कहा है। साथ ही चाय व भोजन निर्माण नहीं करने तथा वन क्षेत्र से शहद, महुआ का फूल अथवा अन्य किसी गैर उत्पादन के संग्रहण में आग के प्रयोग को निषेध किया है।
कहा कि आम जान के जीवन में वन आवश्यक हैं। अत: हमें मिलकर वनों की सुरक्षा करनी होगी। डीएफओ ने वन परिक्षेत्र में आग लगाने की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।