{"_id":"651479180fe2bdc31303b234","slug":"case-registered-on-twitter-handle-of-up-congress-amethi-news-c-96-1-ame1002-5952-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर केस दर्ज
Thu, 28 Sep 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर(अमेठी)। स्थानीय थाने के पिछूती में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी निर्माण को लेकर की गई पोस्ट का मामला गरमा गया है। प्रधान प्रतिनिधि ने यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल समेत एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिछूती ग्राम पंचायत के नसीराबाद में बजर खाते के लिए सुरक्षित भूमि पर जल ही जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा ने बताया कि जुलाई 2022 में ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव कर भूमि निर्माण के लिए दी गई। टंकी निर्माण का गांव के ही कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।
मामले में यूपी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से अशोक चंद्र का वीडियो बनवाकर ट्वीट किया गया है। ट्वीट में अमेठी सांसद के करीबी प्रधान द्वारा गरीब की जमीन पर स्टे आर्डर के बावजूद निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। ट्प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि जो व्यक्ति टंकी निर्माण स्थल को अपना घर बता रहा है, उसका घर वहां से 800 मीटर दूर गांव के अंदर है। उसके द्वारा लिया गया स्टे आर्डर गांव के अंदर स्थित मकान का है। रमेश मिश्र ने ट्वीट को अपनी व सांसद की छवि धूमिल करने वाला बताते हुए थाने में प्रार्थना पत्र देकर अशोक चंद्र के साथ कुछ अज्ञात लोग व कांग्रेस ट्वीटर हैंडल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसएचओ जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अशोक चन्द्र, कुछ अज्ञात लोग व कांग्रेस ट्वीटर हैंडल के विरुद्ध धारा 447 व 500 के तहत मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।