फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered, family members agreed to perform the last rites

Amethi News: केस दर्ज,अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन

Sun, 16 Jun 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered, family members agreed to perform the last rites
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव डेहरा निवासी विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास के विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद मायके के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शाम को गांव स्थित बाग में विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव डेहरा निवासी कुलदीप तिवारी का 29 मई 2018 को प्रतापगढ़ के थाना अंतू के गांव शिवराजपुर मजरे गड़वारा निवासी लालमणि पांडेय की पुत्री ज्योति (26) से विवाह हुआ था। शुक्रवार को शव फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

पुलिस के आश्वासन पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए थे। शनिवार को 3:30 बजे शव डेहरा गांव पहुंचा। मृतका के भाई शुभम पांडेय की तहरीर पर मृतका के पति व सास के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मृतका की ससुराल डेहरा स्थित बाग में मायके पक्ष एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवाया। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि मृतका के पति कुलदीप एवं सास कृष्ण के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। गांव में ही अंतिम संस्कार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से बयान लेने का वीडियो वायरल
देहरा गांव में विवाहित की मौत के बाद उसके पुत्र से परिजनों की मौजूदगी में घटना की जानकारी लेने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एसएचओ बच्चे से जानकारी लेते हुए दिखाई पड़ रहे है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो में एसएचओ बच्चे के नाना व मामा की मौजूदगी में नाना के कहने पर बच्चे का बयान सिर्फ सुन रहे हैं। जो किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। फिलहाल मामले की जांच सीओ अमेठी को सौपी गई है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed