{"_id":"636aa3289a427f008501d0a3","slug":"case-registered-against-shopkeeper-on-who-sales-mixed-seeds-amethi-news-lko65624037","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलवाटी बीज बिक्री पर दर्ज होगा विक्रेता पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलवाटी बीज बिक्री पर दर्ज होगा विक्रेता पर केस
विज्ञापन
गौरीगंज : मुसाफिरखाना क्षेत्र में बीज दुकान की एसडीएम के साथ जांच करते जिला कृषि अधिकारी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। रबी सीजन में किसानों को प्रमाणित बीज मुहैया कराने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने सभी तहसीलों में संचालित बीज दुकानों पर छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न नमूनों को संग्रहीत कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट संकलित होने के बाद कमी मिलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ तो प्रयोगशाला में मिलावट की पुष्टि होने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
नवंबर माह में गेहूं, सरसों, चना, मटर व मसूर समेत विभिन्न फसलों की बोआई जिले के किसान करते है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गौरीगंज तहसील में बीज निरीक्षक हरिओम मिश्र व एसडीएम राकेश कुमार तो अमेठी में उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान व एसडीएम प्रीति तिवारी, मुसाफिरखाना में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय व एसडीएम सविता यादव तथा तिलोई तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार व एसडीएम फाल्गुनी सिंह की संयुक्त टीम गठित कर बीज दुकानों की जांच करने को कहा।
गठित टीम ने मंगलवार को एक साथ अपने-अपने क्षेत्र में संचालित बीज दुकानों की जांच की। जांच के दौरान विभिन्न बीज नमूनों को संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। टीम की विस्तृत जांच रिपोर्ट बुधवार को कृषि विभाग संग्रहीत कर कमी मिलने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई कर डीएम व मुख्य सचिव कृषि को प्रेषित करेगा।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच में बीज का नमूना फेल होने पर विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। जांच के दौरान मिली कमियों के आधार पर विक्रेताओं के लिए खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।