फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against lover and his friend.

Amethi News: प्रेमी व उसके दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case registered against lover and his friend.
अमेठी। जंगलरामनगर के रणवीरनगर गांव निवासी काजल (19) की हत्या के मामले में प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव निवासी प्रेमी सुरजीत सिंह और उसके एक दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। कई घंटे तक चली वार्ता के बाद क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्र के आश्वासन पर बृहस्पतिवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की 10 टीमें 24 घंटे में भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकीं।
विज्ञापन



मृतका के पिता अमरजीत सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की कई महीनों से सुरजीत सिंह से बातचीत होती थी। कई बार समझाने के बावजूद वह संपर्क बनाए रखता था। आरोप है कि घटना की रात उसने फोन कर काजल को घर से बुलाया। अगले दिन सुबह खेत के किनारे झाड़ियों में काजल का शव मिला।
विज्ञापन



पिता ने सिर में चोट, गले में निशान और शरीर पर अन्य चोटों का उल्लेख करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



काजल के मोबाइल से परिजनों को दी सूचना
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी काजल का मोबाइल अपने साथ ले गया और उसी मोबाइल से परिवार के कुछ लोगों व परिचितों को घटना की जानकारी दी। उनका यह भी आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर इन आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed