फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against four in the murder of a woman

Amethi News: महिला की हत्या में चार के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 30 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four in the murder of a woman
गांव में पूछताछ करती पुलिस।
भेटुआ (अमेठी)। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे गौरी मिश्र मजरे अरसहनी में मामूली विवाद को लेकर शनिवार की रात हुई महिला की हत्या में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल पति का इलाज जिला अस्पताल में चला, जहां से उसे रविवार दोपहर बाद घर भेज दिया गया। वारदात के बाद से गांव में पीएसी के साथ ही पुलिस फोर्स तैनाती की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अरसहनी गांव निवासी विजय कोरी और राम बहादुर के बीच बच्चों को लेकर एक माह पहले विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद भी किया था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे विजय कोरी ने डायल 112 को बुलाकर आरोप लगाया कि राम बहादुर ने गांव के पास स्थित नहर के पास उनकी साइकिल में बाइक भिड़ा दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझा बुझाकर सुबह थाने आने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद राम बहादुर ग्राम प्रधान के घर पहुंचा, और प्रधान प्रतिनिधि राधिका मिश्र से विजय द्वारा झूठा आरोप लगाकर फंसाने की बात कर रहा था। इसी बीच विजय अपने परिवारी जनों के साथ मौके पर पहुंचा। लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से राम बहादुर पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर राम बहादुर की पत्नी रामरती पहुंच गई तो वे लोग उस पर भी हमला बोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद प्रधान प्रतिनिधि व उनके पुत्र योगेंद्र बीच बचाव करने लगे, लेकिन तब तक पति-पत्नी घायल हो गए थे। योगेंद्र को भी हल्की चोट आई हैं। राम बहादुर का भाई राम कृपाल ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी ले गया , जहां चिकित्सकों ने रामरती (35) को मृत घोषित कर दिया थ जबकि पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर, राम कृपाल की तहरीर पर पुलिस ने विजय कोरी, उनके पिता हीरालाल, पत्नी तारा व पुत्र प्रिंशू के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात के बाद से सभी आरोपी घर से फरार हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक प्लांटून पीएसी के साथ ही थाने की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी के साथ ही सीओ लल्लन सिंह व एएसपी हरेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।


परिवारीजनों में मचा कोहराम
राम बहादुर के कोई संतान नहीं है। वह अपने भाई राम कृपाल से अलग रहता है। राम बहादुर भेटुआ चौराहे पर एक मोरंग की दुकान पर मजदूरी करता है। रामरती की मौत के बाद परिवारी जनों में कोहराम मचा है। मौत की खबर पाकर रामरती के मायके पक्ष के लोग भी आ गए हैं।


जल्द ही आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार
एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे घर पहुंचाया गया। परिजनों ने रामरती का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed