फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against five in the shootout

Amethi News: गोलीकांड में पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 15 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against five in the shootout
मौके पर मौजूद पुलिस
जायस(अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के मोहना गांव में शुक्रवार की शाम दुकान पर बैठे युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में गोली मार दी थी। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित के चाचा की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के निजाम पाकर मोहना गांव मो. शहादत उर्फ जुम्मन शुक्रवार रात अपने चाचा अंसार के साथ दावत से लौट रहे थे। गांव के पास एक होटल पर दोनों ठंडा पीने रुके, तभी दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। बचाव करने के लिए मो. शहादत उर्फ जुम्मन भागा तो उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

फायरिंग में मो. शहादत उर्फ जुम्मन घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में मो. शहादत उर्फ जुम्मन का उपचार चल रहा है। शहादत की हालात सामान्य होने पर चाचा अंसार ने गांव के ही हसनैन, मो. सऊद, मो. शमीम, अय्यूब खान व एक अज्ञात व्यक्ति पर पूरे विवाद को लेकर भतीजे की पिटाई करने व हत्या करने के उद्देश्य से फायरिंग करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चाचा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने घायल मो. शहादत उर्फ जुम्मन के चाचा अंसार की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है। बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed