{"_id":"68891edc815b1416300720ee","slug":"case-registered-against-16-two-main-accused-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-145684-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 16 के खिलाफ केस दर्ज, मुख्य दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 16 के खिलाफ केस दर्ज, मुख्य दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 30 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना की गुन्नौर मोड़ के पास सोमवार दोपहर हुई दो एसयूवी की भिड़ंत के बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, गाड़ी से टक्कर मारने और असलहे दिखाकर धमकी देने के आरोप लगाए। पुलिस ने जांच के बाद नौ नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
गुन्नौर मोड़ के पास हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई और बात फायरिंग करने तक पहुंच गई। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि और घटनाक्रम जानने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन की जांच भी कराई जा रही है। नेवादा गांव निवासी अखिलेश सिंह ने दी तहरीर में कैमा निवासी विक्रम सिंह, सुमित सिंह, सुनील सिंह, विपिन सिंह और पांच अन्य अज्ञात को आरोपित किया है। वहीं, विक्रम सिंह ने अखिलेश सिंह, सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अनुभव सिंह, सत्यवान सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कोतवाल विवेक कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को दोनों पक्षों के मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। विवेचना उपनिरीक्षक जगदीश नारायण शर्मा को सौंपी गई है।