फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against 10-15 unidentified people including three named

Amethi News: तीन नामजद सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 25 Oct 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 10-15 unidentified people including three named
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में बुधवार की दोपहर महिला की पिटाई कर मकान पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जगदीशपुर थाने के पालपुर निवासी परवीन अख्तर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह पालपुर स्थित अपने मकान में रहती है। 22 अक्तूबर को इसी थाना क्षेत्र के सलाबतगढ़ मजरे सरसेर निवासी तौसीफ उर्फ तस्सू पुलिस के साथ उसके मकान पर पहुंचे। बताया कि इस भू-भाग पर उन्होंने बैनामा लिया है। यह पूरा मकान उनका है। पीड़िता के विरोध करने पर बुधवार की दोपहर तौसीफ उर्फ तस्सू अपने दो भांजे व पत्नी सहित 10-15 अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन



उसकी पिटाई करते हुए घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन को अपना करीबी बताते हुए यह धमकी दी कि पुलिस उनका कुछ नहीं करेगी। आरोपियों ने उसके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed