फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered after three to six days in the death of the girl

Amethi News: युवती की मौत मामले में तीन पर छह दिन बाद केस दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case registered after three to six days in the death of the girl
अमेठी। स्थानीय थाने के कोहरा गांव में छह दिन पहले युवती के मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। घटना के बाद पोस्टमॉर्टम नहीं कराने के बाद तंत्र-मंत्र में मौत का आरोप परिजन लगा रहे हैं। इधर, परिजनों की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत पूरे हनुमान मिश्र कोहरा गांव निवासी सपना की मौत छह दिन पूर्व हो गई थी। पुलिस को परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कहते हुए पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। छह दिन पीड़िता की मां श्यामकली ने कहा कि गांव की रहने वाली कौशिल्या दवा करने के बहाने उसकी बेटी को पड़ोसी गांव के श्रीराम व धीरेंद्र के पास झाड़-फूंक कराने को लेकर गई थी। जब बेटी घर नहीं पहुंची तो पीड़िता ने पता लगाना शुरू किया। जब वह पहुंची तो बेटी को बेहोशी हालत में मिली। थोड़ी देर बाद बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर तंत्र मंत्र करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना के दिन लिखित पत्र देने के बाद पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। ऐसे में अब धारा 417 और 508 में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed