फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case of rigging against former female village head and secretary

Amethi News: पूर्व महिला ग्राम प्रधान और सचिव पर धांधली का केस

Fri, 07 Jun 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Case of rigging against former female village head and secretary
अमेठी सिटी। जिले के पीपरपुर थाने में गुणवत्ता विहीन सरकारी निर्माण और सरकारी धन की अनियमितता के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भादर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने मुकदमा भेटुआ ब्लाॅक के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और तत्कालीन प्रधान ललिता देवी के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलत: आंबेडकर नगर के बसखारी निवासी व रामगंज इलाके के भादर निवासी सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुलाबचंद ने पीरपुर थाने में तहरीर देकर तीन जून को मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा है कि भादर इलाके के खानपुर निवासी विनोद कुमार मिश्र ने शिकायत की थी कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में निर्माण कराए शौचालयों में अनियमितता की गई है।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकारी धन को चूना लगाया गया। साथ ही इन शौचालयों की धनराशि पात्र लोगों के खातों में न भेजकर दूसरों के खातों में गलत ढंग से भेजी गई है। इस मामले में अनियमितता का आरोप गांव की तत्कालीन ग्राम प्रधान ललिता देवी व तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी भुटुआ दिलीप कुमार पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी उच्च स्तरीय जांच में गड़बड़िया मिलीं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भादर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुलाबचंद ने पीपरपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


पात्रों के बजाय अपनों के खातों में भेजी रकम
मुकदमें के वादी गुलाबचंद बताते हैं कि इस शौचालय निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री इस्तेमाल की गई। साथ ही शौचालयों की धनराशि पात्रों के खातों में न भेजकर दूसरों के खातों में भेजी गई। बताते हैं कि चेक के माध्यम से भारी भरकम रकम ग्राम प्रधान के पिता जगदेव के खाते में लाखों रुपये भेजे गए। इसके अलावा प्रदीप कुमार यादव, फिरोज अहमद, अरविंद कुमार, हरीश कुमार, मो. अबिस आदि के खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed