फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case of molesting a minor on the pretext of exorcism

Amethi News: झाड़ फूंक के बहाने से नाबालिग से छेड़छाड़, केस

Thu, 01 Feb 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Case of molesting a minor on the pretext of exorcism
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देरशाम तंत्र-मंत्र के बहाने तांत्रिक ने झाड़ियों में ले जाकर नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। मामला परिजनों के संज्ञान में आया तो तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी (15) करीब एक माह से बीमार चल रही है। नाबालिग की बुआ लोगों की बात में आकर उसको अलाईपुर गांव निवासी तथाकथित तांत्रिक राम अवध के पास तंत्र-मंत्र व झाड़ फूंक करा रही थी। मंगलवार को महिला अपनी बेटी व नाबालिग के साथ तांत्रिक के पास उसके घर गए।
विज्ञापन

आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़ फूंक करने के बहाने से नाबालिग को कुछ दूर झाड़ियों में ले गया। जहां उसे कोई पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद लौट आया। जब किशोरी को होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसने बुआ को जानकारी दी। वह महिला थाने पहुंची और तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच के साथ आरोपी तांत्रिक की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। एसओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पीड़िता ने तांत्रिक पर छेड़छाड़ करने का बयान दिया, मेडिकल करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed