{"_id":"61154a6b8ebc3e3ba97c6b91","slug":"case-filed-on-the-employee-who-informed-about-the-fake-news-of-2-08-laks-amethi-news-lko5910703103","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.08 लाख की लूट की सूचना देने वाले कर्मचारी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.08 लाख की लूट की सूचना देने वाले कर्मचारी पर केस
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जामो क्षेत्र में एक कंपनी के कर्मचारी से 2.08 लाख रुपये की लूट की घटना को फर्जी निकली। कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने लूट की सूचना देने वाले कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।
पावर कॉर्पोरेशन ने रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को विद्युत बिल के रूप में वसूली गई राशि को बैंक में जमा कराने का टेंडर दिया है। कंपनी की एक शाखा जिला मुख्यालय पर भी संचालित है। बुधवार को कंपनी का कर्मचारी कुंवर बहादुर गौरीगंज से दो लाख आठ हजार 117 रुपये लेकर एक्सिस बैंक की जगदीशपुर शाखा में जमा करने के लिए निकला था।
दोपहर करीब तीन बजे कुंवर बहादुर ने कंपनी मैनेजर व पुलिस को फोन पर सूचना दी कि जामो के रामशाहपुर गांव के पास नहर पटरी पर रुपये लूट लिए गए हैं। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान लूट की सूचना संदिग्ध होने पर अफसरों ने कर्मी से पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कंपनी के मैनेजर हितेष मिश्र ने बताया कि कर्मी ने 19 अप्रैल को जगदीशपुर में 70 हजार रुपये लूट की सूचना दी थी जो बाद में झूठी साबित हुई। कर्मचारी ने वह पैसा वापस किया था। मैनेजर ने कम्पनी का पैसा गायब करने का संदेह व्यक्त करते हुए कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में कर्मचारी पैसा वापस करने की बात कह रहा है।