फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case filed against three including husband and father-in-law in the murder of a married woman

Amethi News: विवाहिता की हत्या में पति व ससुर सहित तीन पर केस दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including husband and father-in-law in the murder of a married woman
अमेठी। मुंंशीगंज थाने के पश्चिम दुवारा गांव में बीते मंगलवार की देर शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में बुधवार को मायकेवालों ने सुसरालीजनों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर के साथ एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंशीगंज थाने के पश्चिम दुवारा गांव निवासी गिरिराज सिंह के साथ पूनम (23) का विवाह पांच साल पहले हुआ था। मंगलवार की देरशाम संदिग्ध हालात में पूनम का शव फंदे से लटकता मिला। पूनम की मौत की सूचना पर भाई रुद्र प्रताप सिंह व माता बिन्देश्वरी सिंह सहित अन्य परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से लगातार पूनम को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। पांच लाख रुपए, पल्सर बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग की जा रही थी। कई बार उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि डायल 112 पर शिकायत भी की गई लेकिन, दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

भाई रुद प्रताप ने पति गिरिराज सिंह, ससुर शिव दुलारे सिंह व उदय प्रताप सिंह पर बहन की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि बहन की मौत के बाद उन्हें सूचना पुलिस से मिली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद फोर्स की मौजूदगी में बुधवार को अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अखंड देव मिश्र ने मृतका पूनम के भाई की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि की। कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल
पूनम के मौत की सूचना पर पहुंची मां बिन्देश्वरी सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां सिर्फ इतना कह रही थी कि पता होता कि बेटी की हत्या कर देंगे तो वह ससुराल नहीं भेजती। चार साल की मासूम शुभि सिंह मां की मौत से अनजान हर आने-जाने वालों की तरफ देख रही थी। उसका यह अंदाजा भी नहीं था कि उसके सिर से ममता का साया छिन चुका है।


मासूम ने किया खुलासा, पुलिस करेगी जांच

मृतका पूनम का चार साल की शुभि सिंह ननिहाल पक्ष के साथ पोस्टमार्टम हाउस आई थी। मासूम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मामा रुद प्रताप सिंह की गोदी में मौजूद बिटिया बता रही है कि उसके पिता ने उसकी मां को मारा। इसके बाद पुलिस आई और उसको लेकर अस्पताल गई। उसकी मम्मी को फांसी के फंदे पर पापा ने लटकाया था। हालांकि पुलिस मासूम के बयान के आधार पर भी जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed