फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against three including the then head and secretary for misappropriation of government funds

Amethi News: सरकारी धन में हेराफेरी करने में तत्कालीन प्रधान, सचिव सहित तीन पर केस

Mon, 12 Aug 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Case against three including the then head and secretary for misappropriation of government funds
अमेठी सिटी। जामो ब्लाॅक के सूखी बाजगढ़ ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कार्याें में धन गबन का मामला प्रकाश में आया है। इस गंभीर मामले को लेकर बीडीओ ने तत्कालीन महिला ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। धन में की गई हेराफेरी की जांच गौरीगंज विधायक की शिकायत पर हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू करा दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने जामो ब्लाॅक के सूखीबाजगढ़ गांव में मनरेगा के तहत कराए गए 10 वर्षों के कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद एक टीम गठित कर साल 2013-14 से 2023-24 तक के मनरेगा कार्यों की जांच हुई थी। जांच में मनरेगा के छह कार्यों में वित्तीय अनियमितता प्रकाश में आई। जांच में पता चला कि इस बीच लाखों रुपये सरकारी धन का बंदर बांट कर लिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में जामो ब्लाॅक के बीडीओ विजयंत कुमार सिंह ने तत्कालीन ग्राम प्रधान सविता सिंह, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी रामकुमार व तत्कालीन तकनीकी सहायक रावेंद्र कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ जामो थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच कर गुणदोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा में प्रश्न उठाया गया था

इस ग्राम पंचायत में सरकारी कार्यों में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आने पर विधान सभा में प्रश्न उठाया गया था। उसी के आधार पर जांच हुई। जांच में मामला सही पाया गया। इसी वजह से बीडीओ ने एफआईआर कराई है।
राकेश प्रताप सिंह, विधायक, गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed