फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against mother-in-law in woman's suicide case

महिला की खुदकुशी मामले में सास के खिलाफ केस

Sun, 13 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Case against mother-in-law in woman's suicide case
अमेठी। मुंशीगंज थाने के भुसियावा गांव में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के गांव बिकना गांव निवासी राधा मोहन सोनी की पुत्री रेनू का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मुंशीगंज थाने के भुसियावां गांव निवासी मथुरा सोनी से हुआ था। रेनू का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर में रेनू अपनी सात माह की पुत्री और सास चंद्रावती के साथ रहती थी। शनिवार सुबह रेनू का शव उसके कमरे की छत में लगे हुक में बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन

चंद्रावती ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही रेनू के मायके वालों को दी थी। इस पर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया था। रविवार को मृतका के पिता की तहरीर पर सास चंद्रावती के खिलाफ रेनू को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed