फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against four including bar association president

बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ केस

Sun, 23 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case against four including bar association president
अमेठी। दीवानी न्यायालय संचालन की मांग को लेकर आंदोलित बार एसोसिएशन अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट के सामने प्रदर्शन व नारेबाजी करने का मामला तूल पकड़ गया है। डीएम के रीडर की तहरीर पर शनिवार देर रात बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत चार नामजद व 30-40 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद में दीवानी न्यायालय संचालन की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन पिछले करीब एक माह से कार्य बहिष्कार व आंदोलन चला रहा है। इसी क्रम में अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार की कोर्ट के सामने प्रदर्शन व नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन व नारेबाजी का विरोध करने पर दोनों पक्षों में तकरार होने की बात भी कही जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शनिवार रात उनके रीडर ने गौरीगंज थाने में बार एसोसिएशन अध्यक्ष केवल प्रसाद शुक्ल, महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्र व अंगद समेत 30-40 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीडर की तहरीर पर देर रात पुलिस ने चार नामजद समेत 30-40 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ न्यायालय संचालन में बाधा पहुंचाने, अभद्रता करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष केवल प्रसाद शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग जायज है। शासन-प्रशासन को हमारी मांग माननी पड़ेगी। मांग पूरी होने तक आंदोलन व कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। केवल प्रसाद शुक्ल ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ताओं के आंदोलन को पुलिस के बल पर कुचलने का कुचक्र रच रहा है। जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed