फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Caretakers, secretaries and heads honored

Amethi News: केयरटेकरों, सचिव व प्रधानों को किया सम्मानित

Sun, 28 Jan 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Caretakers, secretaries and heads honored
प्रधान को सम्मानित करते डीएम।
अमेठी। गो संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को डीएम ने आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सचिव व केयर टेकर को सम्मानित किया। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने गो संरक्षण के बेहतर कार्य के मूल्यांकन परिणाम की घोषणा की। इसमें गौरीगंज के पंडरी स्थित गो आश्रय स्थल को प्रथम स्थान मिलने पर दस हजार रुपए, भादर के टीकरमाफी स्थित गो आश्रय स्थल को दूसरा स्थान मिलने पर 7500 रुपए तथा सिंहपुर के रस्तामऊ स्थित गो आश्रय स्थल को तीसरा स्थान मिलने पर 5000 रुपए देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सरैंया दुबान, कोरारी लच्छनशाह, कसारा, सिंगठी, सेंभुई, अलीपुर, गरथोलिया, पूरे पहलवान, मऊ अतवारा, शिवली, बिराज, खारा तथा मोहइया केसरिया स्थित गो आश्रय स्थल को 2000 रुपए का सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी 16 गोशालाओं में तैनात 75 केयरटेकरों को कंबल पुरस्कार के रूप में दिया गया। सीवीओ डॉ जेपी सिंह, डीडीओ तेजभान सिंह, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ल, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed