फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Career club will be formed in inter colleges

Amethi News: इंटर कॉलेजों में गठित होगा कॅरिअर क्लब

Sun, 18 Feb 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Career club will be formed in inter colleges
अमेठी सिटी। आप को दसवीं या 12वीं के बाद कॅरिअर बनाना है, इसके लिए विद्यार्थियों को इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेजों में उम्मीद कॅरिअर पोर्टल शुरू किया है। इसके साथ ही विद्यालयों में कॅरिअर मेले का आयोजन भी किया जाएगा। विद्यार्थियाें की प्रोफाइल पंख पोर्टल पर तैयार की जाएगी। उसके अनुरूप विद्यालय में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थी 10वीं या 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें। किस कोर्स में क्या संभावना है। शिक्षा विभाग ने कॅरिअर गाइडेंस संबंधी पोर्टल शुरू किया है। तीन स्तर पर बने प्लेटफार्म पर पहला कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल है। दूसरा ट्रेनिंग सेशन है। जबकि तीसरा काउंसिलिंग हेल्पलाइन नंबर है। यहां एक्सपर्ट्स से बात कर कॅरिअर संबंधी सुझाव प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विद्यार्थियों के काम की हर छोटी-बड़ी जानकारी मुहैया कराई गई है। इन्हें विद्यार्थी अपने घर पर बैठ कर एक क्लिक पर मोबाइल पर देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक क्लिक पर 555 विकल्प
शिक्षा विभाग ने उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विद्यार्थियों के काम की जानकारी डाली है। वे एक क्लिक पर 555 से ज्यादा विकल्प जान सकते हैं। इसमें विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि, गणित हर क्षेत्र में भविष्य संवारने के रास्ते दर्शाए गए हैं। इनके लिए वे कौन सा विषय पढ़ें, कहां और कैसे पढ़े, यह जानकारी भी मुहैया कराई गई है।

कॅरिअर संबंधी जानकारी मिलेगी
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए उम्मीद कॅरिअर पोर्टल शुरू किया है। इस पर उनके कॅरिअर संबंधी सभी तरह की जानकारी मुहैया कराई गई है। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ कॅरिअर बेहतर बनाने में सहयोग करने की दिशा में काम कर रहा है।
रीता सिंह-डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed