{"_id":"663bcca7fdf0fffaf905f3b4","slug":"car-hits-e-rickshaw-four-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-118303-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, चार घायल
Thu, 09 May 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कादूनाला पुलिस चौकी के पास ई रिक्शा को कार ने टक्कर मार दिया। घटना में ई रिक्शा पर सवार तीन महिला सति चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गौरीगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के हरदोईया गांव से बुधवार की सुबह ई रिक्शा से चार महिलाएं कोछित स्थित दंडेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थी। ई रिक्शा को शत्रुघन यादव चला रहे थे। ई रिक्शा कादूनाला पुलिस चौकी के पास ही पहुंचा ही था, तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी जोर की थी, कि रिक्शा दो हिस्सों में बंट गया। दुर्घटना में घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के रानी मिश्रा (40), अनीता मिश्रा (40), पिंकी मिश्रा (28) तथा चालक शत्रुघन यादव (28) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मनभावन (45) को उपचार के बाद घर भेज दिया।