फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Car collides with tanker on Purvanchal Expressway, one dead, three injured

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टैंकर से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 09 Apr 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tanker on Purvanchal Expressway, one dead, three injured
बाजार शुकुल (अमेठी)। बिहार से गुजरात जा रहे निजी कंपनी के लोगों की कार सोमवार की देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 67 के पास पहले से पलटे पड़े टैंकर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को बाजार शुकुल सीएचसी से जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

गुजरात के बनासकाटा जिले के दाबेरा थाना क्षेत्र स्थित अनापुर गद गांव निवासी विशाल (24) अपने साथी पीयूष (23), छोटू (22) व कान्पेश (24) के साथ बिहार की एक निजी मार्केटिंग कंपनी में काम करते थे। ये लोग सोमवार को कार पर सवार होकर बिहार से गुजरात के लिए निकले थे। जब ये लोग अमेठी के बाजार शुकुल इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 67 के पास पहुंचे। तभी वहां पहले से पलटे हुए पड़े टैंकर में इन लोगों की तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह सीएचसी बाजार शुकुल भेजा। वहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि इनके तीन अन्य साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गौरीगंज भेज दिया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। एसओ तनुज कुमार पाल का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

टैंकर हटवा दिया गया होता तो बच सकता था हादसा
जानकारों के मुताबिक बाजार शुकुल इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 67 (भटमऊ) के पास सोमवार की सुबह टैंकर का टायर फट गया था। इसके बाद टैंकर सड़क के किनारे जाकर पलट गया। पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने इसे नहीं हटवाया। इसके नतीजे में यह हादसा हो गया और गुजरात के एक युवक की जान चली गई। वहीं, तीन अन्य जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि टैंकर दिन में ही हटवा दिया गया होता तो यह हादसा होने से बच सकता था। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी बादाम सिंह का कहना है कि टैंकर पलटने की सूचना मिली थी। उसके बाद हाइड्रा मशीन ले जाकर उसे हटवाने की कोशिश की गई, लेकिन टैंकर भारी होने के कारण हटाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed