फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Candlelight march held in protest against the death of Bharat Bhushan Tiwari.

Amethi News: भरत भूषण तिवारी की मौत के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Sun, 28 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Candlelight march held in protest against the death of Bharat Bhushan Tiwari.
राजाफत्तेपुर। बिहार के भोजपुर जिले के युवा भरत भूषण तिवारी की कथित हत्या के विरोध में शुक्रवार देर शाम सिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय के निकट अहोरवा भवानी चौराहा पर कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

कैंडल मार्च के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार से पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा देने, भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा देने, परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। समाजसेवी अभिषेक अग्निहोत्री और अभिषेक बाजपेई ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दीपू शुक्ल और अवनीश तिवारी ने भी संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता, शैलेश मौर्य, सौरभ तिवारी, शरद तिवारी, भानु शुक्ल, विनय पासी, रामचंद्र पांडेय, हृदय मिश्र, प्रेम ओझा, कृष्ण कुमार ओझा, देवदत्त दीक्षित, शिव कृपा विक्रम और दुर्गेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed