फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Candidates stuck in mathematics questions in aptitude test

Amethi News: अभिरुचि परीक्षा में गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी

Thu, 01 Feb 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Candidates stuck in mathematics questions in aptitude test
अमेठी सिटी। राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की अभिरुचि का पता लगाने के लिए बुधवार को ओएमआर सीट पर परीक्षा हुई। 120 मिनट की परीक्षा में 80 सवालों के जवाब देने में परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। कुछ गणित के सवालों में उलझे तो कुछ को विज्ञान के सवालों ने परेशान किया। परीक्षा के बाद मूल्यांकन कर परियोजना की ओर से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाते हुए डिजिटल साक्षरता विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

जीजीआईसी, गौरीगंज में आयोजित अभिरुचि परीक्षा से बाहर निकली कक्षा-11 की छात्रा सरोजनी देवी ने बताया कि गणित के अंकीय सवाल बहुत कठिन आए थे। सवाल हल करने में समय बीत गया, 80 में सिर्फ 60 सवालों का ही जवाब दे पाई।
विज्ञापन

इंटर की पायल ने बताया कि विज्ञान वर्ग से शिक्षण कार्य नहीं कर रही है, ऐसे में विज्ञान के सवालों का सही जवाब देने में काफी परेशानी हुई। रुचिका ने बताया कि पहले से पता होता तो तैयारी अधिक की गई होती, लेकिन परीक्षा संतोषजनक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल, जागरूकता, विज्ञान के ज्ञान का मूल्यांकन करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास, सामाजिक-आर्थिक सरोकारों की समझ, मानविकी का ज्ञान एवं डिजिटल साक्षरता की समझ विकसित करते हुए नेतृत्व और उत्कृष्टता के बेहतर अवसर प्रदान करना है। परीक्षा के बाद परियोजना कार्यालय की ओर से मूल्यांकन करने के बाद रिपोर्ट दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता बढ़ाने के लिए शिक्षण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed