Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Canal cheating farmers in times of need

Amethi News: जरूरत के समय किसानों को धोखा दे रही नहर

Thu, 01 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Canal cheating farmers in times of need
सूखी पड़ी नहर
सिंहपुर। खेती किसानी के समय क्षेत्र की नहरों में पानी के बजाय धूल उड़ रही है। इन दिनों धान की नर्सरी तैयार करने खेतों में पानी की आवश्यकता है। नहर सूखी होने से खेती-किसानी में विलंब हो रहा है। ब्लॉक क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं होने से किसानों को सिंचाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की 24 माइनरों में पानी न होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


धान की फसल की नर्सरी करने के लिए किसान परेशान हैं। जबकि, उड़द की फसल सूख रही है। नहर व माइनर पर निर्भर किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान जितेंद्र सिंह,गुड्डू, सुशील,राज बहादुर सिंह, रज्जन तिवारी, बृजेश सिंह,मदन सिंह ने बताया कि यदि धान की नर्सरी समय पर नहीं तैयार की गई तो रोपाई समय से नहीं हो पाएगी। किसानों ने शीघ्र ही माइनर में पानी छोड़ने की मांग की है। नहर सूखी होने से किसानों को मजबूरन डीजल इंजन का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे उनकी लागत बढ़ रही है।
विज्ञापन


15 जून को नहरों में आएगा पानी
सिंचाई विभाग खंड 28 के सहायक अभियंता जयपाल ने बताया कि इंदिरा नहर में सिल्ट सफाई का काम चलने से पानी बंद है। सफाई कार्य पूरा होते ही 15 जून तक नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed