फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Campaign will be run to daignose fever patients

वायरल को नियंत्रित करने को चलेगा अभियान

Sat, 04 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be run to daignose fever patients
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बीच फैले वायरल फीवर को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा। बुखार पीड़ितों को चिह्नित कर समय से उपचार करने के लिए दस दिवसीय विशेष अभियान संचालित हो गया। अभियान में 593 टीमें डोर-टू-डोर जाकर बुखार पीड़ितों के साथ कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों को सूचीबद्ध कर उनके उपचार का प्रबंध व बचाव के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि लोगों को जागरूक कर विभिन्न बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए दस दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान में 593 टीमें गठित करने के साथ 119 पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

टीमें अभियान के दौरान डोर-टू-डोर सर्वे कर बुखार पीड़ितों सूचीबद्ध बुखार पीड़ितों के उपचार के साथ टीकाकरण से वंचित लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त टीम संचारी रोग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन तथा दवाओं का छिड़काव कराते कराएगी। सीएमओ ने बुखार, जुकाम व खांसी से पीड़ित होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार कराने की अपील करते हुए अभियान में लापरवाही बरतने पर टीम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed