फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Campaign to empower daughters will start from today

Amethi News: बेटियों को सशक्त बनाने की आज से चलेगी मुहिम

Fri, 08 Dec 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Campaign to empower daughters will start from today
अमेठी सिटी। बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर शुक्रवार से 12 दिसंबर तक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 60 स्थानों पर जागरूकता की मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में बालिका शिक्षा के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी वैन से विभाग की ओर से उपलब्ध कराई फिल्मों के माध्यम से योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें लोगों को निपुण प्रदेश, दीक्षा ऐप, शारदा कार्यक्रम-आपरेशन कायाकल्प, डीबीटी एवं बालिका शिक्षा के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इतना ही बालिका शिक्षा के मुद्दों पर विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों से फीड बैक लेते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। करीब दो घंटे के कार्यक्रम की समय सारिणी व रोस्टर जारी कर जिला समन्वयक के नेतृत्व में टीम गठित टीम मानिटरिंग की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन


बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर बीईओ व जिला समन्वयक को फोटोग्राफ्स के साथ रिपोर्ट देने को कहा गया है। कार्यक्रम आयोजन में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed