फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Camp should be built on the main road leading to Prayagraj

Amethi News: प्रयागराज जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनवाएं शिविर

Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Camp should be built on the main road leading to Prayagraj
अमेठी सिटी। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर विकास सहायक निदेशक ने जिले की चारों नगर निकायों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिली खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। प्रयागराज को जाने वाले मुख्य मार्ग पर शिविर व विश्रामालय बनाने को कहा।
विज्ञापन




प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कुंभ में जाने वालों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही परिवहन, ठहरने आदि का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है। शासन स्तर से तैयारियों की हकीकत परखी जा रही है। सोमवार को नगर विकास सहायक निदेशक गिरीश द्विवेदी जिले की नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना, नगर पालिका गौरीगंज व जायस में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की हकीकत परखने को पहुंचे।
विज्ञापन



सहायक निदेशक ने इस दौरान सार्वजनिक प्रसाधन, रैन बसेरा आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले से प्रयागराज को कई प्रमुख मार्ग जाते हैं। नगर निकायों से होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गों से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना निकाय की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महाकुंभ को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग के किनारे शिविर व विश्रामालय बनाकर उसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को कहा। कहा कि शिविर व विश्राम गृह की लोकेशन प्रमुख चौराहों पर लगाई जाए, जिससे जरूरतमंद श्रद्धालु वहां आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने स्वागत शिविर में व्यापार मंडल के सहयोग से अलाव, कंबल, गर्म पानी की आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। वहीं, नगर पंचायत अमेठी में सहायक निदेशक ने रैन बसेरा, सार्वजनिक प्रसाधन और देवीपाटन मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह, विपुल तिवारी, फूलचंद्र कसौधन, आदित्य शुक्ल, दीपक सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed