{"_id":"67e44f57cbc83a9834006b06","slug":"cameraman-came-in-contact-with-high-tension-line-got-burnt-amethi-news-c-96-1-ame1002-137234-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया कैमरामैन, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया कैमरामैन, झुलसा
Thu, 27 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। इटावा जिले के रहने वाले संभव कुमार (25) कालिकन धाम के पास स्थित गणेश देवतन में चल रही भागवत कथा की रिकॉर्डिंग करने आए थे। बुधवार को कथा की वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गए।
संभव कुमार बुधवार की शाम भागवत कथा का यूट्यूब चैनल के लिए लाइव रिकॉर्डिंग कर रहे थे। कथास्थल पर लगा पंडाल तेज हवा के कारण हिलने लगा, जिससे ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में पंडाल का पोल आ गया। इसी दौरान, वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय उन्होंने पंडाल की लोहे की पाइप को छू लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने संभव को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उनकी हालात सामान्य है। इंस्पेक्टर संदीप राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।